Posts

यह मेरा राष्ट्र है, मैं इसका अंश मात्र हूँ, इसकी भलाई मेरी भलाई है, मैं मरूँ, चाहे परिवार डूबे, किन्तु राष्ट्र जिए, राष्ट्र अच्छा रहे- यह भाव जब उत्पन्न होता है, तब राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण होता है - श्रीगुरुजी (द्वितीय सरसंघचालक)

 मित्रो क्या आप जानते - कंबोडिया में अंगकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है। यह 402 एकड़ में फैला है। यह मूल रूप से खमेर साम्राज्य के लिए भगवान विष्णु के एक हिंदू मंदिर के रूप में बनाया गया था, जो धीरे-धीरे 12 वीं शताब्दी के अंत में बौद्ध मंदिर में परिवर्तित हो गया था। यह कंबोडिया के अंकोर में है जिसका पुराना नाम 'यशोधरपुर' था। राष्ट्र के लिए सम्मान के प्रतीक इस मंदिर को कंबोडिया के राष्ट्रध्वज में भी स्थान दिया गया है। यह मन्दिर मेरु पर्वत का भी प्रतीक है। इसकी दीवारों पर भारतीय धर्म ग्रंथों के प्रसंगों का चित्रण है। इन प्रसंगों में अप्सराएं बहुत सुंदर चित्रित की गई हैं, असुरों और देवताओं के बीच समुद्र मन्थन का दृश्य भी दिखाया गया है। विश्व के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थानों में से एक होने के साथ ही यह मंदिर यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों में से एक है। पर्यटक यहाँ केवल वास्तुशास्त्र का अनुपम सौंदर्य देखने ही नहीं आते बल्कि यहाँ का सूर्योदय और सूर्यास्त देखने भी आते हैं। सनातनी लोग इसे पवित्र तीर्थस्थान मानते हैं।
 
क्रांतिकारी कुइली 18 वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ रानी वेलु नचियार की सेना कमांडर थी। इन्हें इतिहास की पहली महिला आत्मघाती हमलावर माना जाता है। कुइली ने 1780 में अपने शरीर पे घी लगाया, खुद को आग लगा ली और रानी वेलु नचियार के लिए जीत हासिल करने के लिए अंग्रेजों की सेना में कूद गई थी। तमिलनाडु सरकार ने शिवगंगा जिले में कुइली का एक स्मारक बनाया था पर क्या कोई कुइली व रानी वेलु नचियार को जानता जिन्होंने 1857 की क्रांति से कहीं पहले अंग्रजों से युद्ध लड़ा।

मित्रो बच्चों की यह सुंदर कविता आपने जरूर सुनी होगी - एह अनेक क्या हैं दीदी ? अनेक यानी बहुत सारे….बहुत सारे, क्या बहुत सारे ? आचा, बताती हूँ…सूरज एक…चंदा एक…..तारे अनेक….एक चिड़िया, एक एक करके अनेक चिड़िया….दाना चुगने आई चिड़ियान …...(मित्रो जरूरी नहीं की देश व समाज सेवा केवल सड़क पर या हो हल्ला करने से होती - पंडित विनय चंद्र मौदगल्य जी जैसों ने तो कागज पर लिख कर ही यह सब कर दिया) कहने का अर्थ कि आप जैसे हैं वैसे ही यह कार्य कर सकते।


कानून के हिसाब से भारत में लड़की के विवाह की उम्र 18 वर्ष है पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इसे नहीं मानता और मुस्लिम लड़की की विवाह की उम्र 15 वर्ष पर अड़ता। बाल विवाह किसी भी धर्म में जायज नहीं और हम इसके विरोधी पर मुस्लिम लॉ भारतीय कानून को अस्वीकारता और खुले आम चुनौती देता। WHO के अनुसार 20 वर्ष से पहले माँ बनना जच्चा बच्चा के लिए असुरक्षित है। हम सबके लिए एक भारतीय कानून के हिमायती हैं इसलिए मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का विरोध करते।


कोई सोने के लिए कल्याण ज्वेलर्स में जाता तो कोई सोने के लिए फुटपाथ पे जाता। हे ईश्वर इतना भेदभाव आपने बनाया क्योंकि आप देखना चाहते कि कौन इंसान किसके काम आकर यह भेदभाव मिटाता।

परिवर्तन मित्र चन्द्र भूषण मिश्र "कौशिक" जी को उड़ीसा में डॉ एस. एन. सुब्बाराव (भाई जी) द्वारा "युवा सेवा सम्मान" दिया गया है। आपको मिला यह सम्मान पूरे परिवर्तन परिवार को गौरवान्वित करता हैं। आप सेवाधर्मी हैं, आप लेखक हैं, आप यशस्वी हैं, आपको मिले युवा सम्मान के लिए समस्त परिवर्तन मित्र आपको बधाई देते हैं।

Citizens Rights Foundation of India द्वारा परिवर्तन योगेश संस्था का मनोबल बढ़ाने व उनके पूरे संगठन का हमारा सहयोगी होने का आभार।


जुग सहस्र योजन पर भानू । लील्यो ताहि मधुर फल जानू ।। तुलसीदास जी ने 1511 में सूर्य और पृथ्वी की दूरी बता दी थी।🚩🙏

अनंत पई 1929 से 2011 तक जीवित रहे। मित्रो क्या आप जानते 'अमर चित्र कथा' और 'टिंकल' कॉमिक्स का नाम। उन्हें अंकल पई भी कहा जाता। वह 'वाल्ट डिज्नी ऑफ इंडिया' के नाम से भी मशहूर। रामायण आधारित अमर चित्र कथा को तो 20 से ज्यादा भाषाओं में प्रकाशित किया जा चुका और अब तक 9 करोड़ प्रतियां बिक चुकी हैं। जबकि बच्चे विदेशी कॉमिक्स का मुंह तांकते थे, उस समय अनंत पई ने भारत में कॉमिक्स की कमी पूरी की। बच्चों को मनोरंजन के साथ सभ्यता-संस्कृति से परिचित कराया। अंकल पई जिंदाबाद ❤️

"भारत माता की जय" संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने अनुच्छेद-370 पर अपनी हाजिर जवाबी और तथ्यों से नासिर्फ UN में पाकिस्तान को धूल चटाई बल्कि पाकिस्तानी पत्रकारों की भी बोलती बंद कर दी। हमें गर्व है सैयद अकबरूद्दीन जी पर।


मित्रो क्या आप जानते कि - सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजुए क़ातिल में है- यह गीत रामप्रसाद बिस्मिल जी ने ही लिखा था। अपने जीवन को पल-पल आग में तपा कर राष्ट्र को आज़ादी दिलाने वाले महायोद्धा, अमर बलिदानी राम प्रसाद बिस्मिल जी को उनके जन्मदिवस पर बारम्बार नमन 🙏
#DhoniKeepTheGlove एम एस धोनी द्वारा उनके ग्लव्स पर 'बालिदान बैज' के लगे होने का क्या आप समर्थन करते हैं ? हम तो समर्थन करते हैं - आइए हम देश व धोनी के साथ एक जुट हो कर ICC के फैसले के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें। #dhoni #dhonism #dhoni7
#dhonifan #mahendrasinghdhoni

धूप बहुत चुभ रही है न.. क्योंकि मनुष्य पेड़ काट रहा है। याद रखिये.. हमारे बिना पेड़ जिंदा रह सकते हैं, पर पेड़ों के बिना हम नहीं..... The sun is very hot, because man is cutting the tree. Remember .. Without us trees can live, but without trees we do not .....

आगरा के वीर योद्धा अमित चतुर्वेदी जी का आज ही जन्मदिन था और वो कल 2 जून 2019 को देश की रक्षा करते हुए अरुणाचल प्रदेश में वीरगति को प्राप्त हुए हें। हम नतमस्तक हैं ऐसे वीर के आगे जिसने अपनी जवानी में ही अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। वीर बलिदानी को बारम्बार नमन 🙏

क्या यह स्वराज नहीं ? जी यही होता स्वराज - जनता का राज - साधारण व्यक्ति मेरे बदले भारत देश में अब है जनता का असली प्रतिनिधि ❤️
अधिकतर भारतीयों ने स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी के बारे में नहीं सुना होगा, लेकिन उन्होंने अपने गुरु स्वामी घनानंद सरस्वती जी के साथ अफ्रीका में हिंदू धर्म के प्रति जो कार्य किए, वे चिरस्थायी हैं। स्वामी सत्यानंद जी अब हमारे बीच नहीं हैं - उन्हें नमन 🙏

"आवाहन" - हमारे देश के प्रधानमंत्री जी जब अपने पद की शपथ ले रहे हों तो क्यों न हम भी अपने-अपने स्थान पर लें उनके साथ शपथ ! हम भी लेंगे शपथ.......

यूनेस्को द्वारा "श्री राम राजा मंदिर" (दूसरी अयोध्या, जो मध्य्प्रदेश में है) को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल किया गया है।

एक थाली बीस रुपया Donate at Paytm Wallet : https://p-y.tm/N-YnEjo or Paytm : 9953175076 or paypal.me/parivartanyogesh


"भारत माता की जय" RSS के मुरादाबाद महानगर के स्वयंसेवक और पर्वतारोही विपिन चौधरी जी ने अपनी टीम के साथ माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने में सफलता प्राप्त की है व एवरेस्ट पर भगवा ध्वज फहराया है। मित्रों को बधाई




Comments

Popular posts from this blog

Donate through purchasing short Naitik Shiksha Books for Childrens

Donate Books in Book Dispensary Tresury